सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई के पास गुरुवार की दोपहर में एक दुधारू गाय करेंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। गाय की मौत को लेकर बिल्ली चढ़ाई ओबरा निवासी उमेश चंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से थानाध्यक्ष सहित अधिशासी अभियंता से पूरे मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। उन्होंने दी तहरीर में बताया है कि बिल्ली चढ़ाई ओबरा के पास स्थित स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक के पास एक व्यक्ति के मकान से विद्युत करंट उतरने के कारण मेरी गाय करेंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है। उक्त घटना में गंभीर लापरवाही प्रतीत होता है। इसलिए जांचकर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं विद्युत विभाग के जिम्मेदार के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...