सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर बांध के नीचे इन दिनों ट्रैक्टरों के माध्यम से कथित रूप से बोल्डर की ढुलाई किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्य नियमों के विपरीत कराया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।आरोप है कि बाहरी ठेकेदारों को बिना विधिवत एग्रीमेंट और टेंडर प्रक्रिया पूरी किए कार्य कराया जा रहा है। निजी लाभ के उद्देश्य से नियमों की अनदेखी कर ट्रैक्टरों से बोल्डर ढुलाई कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध बोल्डर ढुलाई हो रही है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एचईएस मैनेजर सतनारायण ने बताया ...