सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अमवार में स्थित कनहर बांध का जलस्तर गुरुवार को बढ़ने पर दो फाटक खोल दिए गए। पूर्व में भी छत्तीसगढ़ में हुई मूसलाधार बारिश से जलस्तर बढ़ने पर तीन फाटक खोले गए थे, जिन्हें जलस्तर स्थित होने पर बंद कर दिया गया था। जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण कनहर बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। बांध का जलस्तर 260.5 मीटर से बढ़कर 261.0 मीटर पहुंच गया था। बांध के बढ़ते जलस्तर स्तर को देखते हुए गुरुवार को दो फाटक खोल दिए गए। यह भी पढ़ें- रामगंगा के जल स्तर में बढ़त जारी, और बढ़ने की उम्मीद कनहर बांध के गेट नंबर चार को खोलकर 400 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी निकाला जा रहा है, जबकि गेट नंबर पांच से 500 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी निकला ...