सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे एक फाटक तथा दोपहर 12 दूसरा फाटक बंद कर दिया। अब बांध के एक फाटक से ही पानी की निकासी की जा रही है। गुरुवार को जलस्तर 260.10 मीटर से अधिक होने पर तीन फाटकों को खोल दिया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश के चलते कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर लगभग 261.50 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के कुल 16 फाटकों में से तीन फाटक खोले गए थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 10698 क्यूसेक पानी, गंगा का जलस्तर बढ़ा शुक्रवार सुबह जलस्तर में कमी दर्ज होने पर कंट्रोल रूम द्वारा सुबह पांच बजे एक फाटक तथा दोपहर 12 बजे दूसरा फाटक भी बंद...