सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा बुधवार को अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए। कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर प्रभारी मंत्री नाराज, दिए निर्देश परियोजना से प्रभावित...