सोनभद्र, सितम्बर 5 -- Sonbhadra News: ओबरा/दुद्धी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश थमने से नदी, नाले और जलाशयों के जलस्तर में कमी आई आई है। जलस्तर में कमी आने के बाद कनहर के तीन, रिहंद और ओबरा के एक-एक फाटक खोलकर पानी नियंत्रित किया जा रहा है। जलस्तर कम होने पर रिहंद के छह और ओबरा के पांच गेट शुक्रवार की रात बंद कर दिए गए। पिपरी स्थित रिहंद बांध से पानी की आवक कम हो जाने के कारण शनिवार को भी ओबरा बांध का एक गेट नंबर 8 को 14 फीट खोला गया है। ओबरा बांध के गेट से लगभग 14,600 क्यूसेक एवं ओबरा जल विद्युत के तीनो टरबाइनों से लगभग 16,200 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोन नदी का जलस्तर घटा, तटवर्ती इलाकों में राहत ओबरा बांध से कुल 30,800 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। ओबरा बांध के अवर अभियंता बृजेश ...