सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक पैलेस में रविवार की देर शाम कजरी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मेकअप आर्टिस्ट आरती बाजपेयी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज और कजरी तीज की पारंपरिक मान्यताओं एवं लोक संस्कृति को सहेजने के साथ महिलाओं को सामाजिक पहचान दिलाना रहा। इस दौरान सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पारंपरिक कजरी एवं सावन के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक झूले का आनंद लेकर पुरानी स्मृतियों को भी ताजा किया। यह भी पढ़ें- Agra News: उत्तर प्रदेश लेखिका मंच ने मनाई हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न एवं विशेष उपहार देक...