Sonbhadra News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुआव कैथी गांव में बुधवार दोपहर कच्ची दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जमुआव कैथी गांव निवासी 34 वर्षीय कृष्णावती पत्नी शिव मूरत बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। वे तत्काल महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.