सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: कोन,हिंदुस्तान संवाद। कचनरवा बाजार में शुक्रवार को कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क की पटरियों पर दुकानदारों के माध्यम से किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों से कहा कि सड़क की पटरियों को खाली रखा जाए और दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क और पटरियों पर सामान फैलाकर रखने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क पर वाहनों को खड़ा न किया जाए तथा न...