सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में संचालित और प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रीनको, जेएसडब्ल्यू, अवाडा, टोरेंट पावर और गैलेंट इस्पात परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं, लंबित अनुमतियों और विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में ग्रीनको ग्रुप की सीलिंग अनुमति से संबंधित आख्या उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को निर्देशित किया गया। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टेज-2 और वनाधिका...