Sonbhadra News: औचक निरीक्षण में बंद मिला कोन लैम्पस, जांच के निर्देश
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई के मौसम में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को तहसीलदार नरेंद्र राम ने कोन स्थित लैम्पस (सहकारी समिति) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति कार्यालय पर ताला लटका मिला, जबकि सचिव का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इस पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंचे किसानों ने तहसीलदार के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसान बब्लू, नारद सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि लैम्पस सचिव समिति का संचालन मनमाने ढंग से करते हैं। उनका कहना था कि समिति निर्धारित समय पर नहीं खुलती और किसानों को खाद के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। किसानों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.