सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के आजादनगर पहाड़ी बस्ती के रहवासियों के लिए ओवरब्रिज की मांग घरसड़ी निवासी रोहित भारती की अगुवाई में सैकड़ो रहवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से की है। डीएम को भेजे अपने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में चेताया भी है कि 30 दिन में यदि सकारात्मक कार्रवाई नही हुई तो 1 सितंबर 2026 से मांग को लेकर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल आंदोलन छेड़ दिया जायेगा। इस मौके पर रानी,बिंदु,छोटेलाल,सुरेश, किरण मीना,रामकली, राज,जितेंद्र, रीता, राजन,रविंद्र,गोविंद आदि सैकड़ो लोगों का कहना है कि धनी आबादी क्षेत्र पहाड़ी बस्ती में हजारों लोग रहते हैं जिन्हे सड़क पर पहुंचने के लिए आधा दर्जन ट्रैक पार करना पड़ता है। बस्ती के कई ग्रामीण दुर्घटनाओं में अपनी जान भी गवां चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...