Sonbhadra News: ओबरा ब ताप की 200 मेवा की नौवीं इकाई बंद
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना की ब ताप विद्युत गृह की 200मेगावाट क्षमता की 9वीं इकाई में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने से सोमवार की शाम बंद हो गई। इससे ओबरा परियोजना का बिजली उत्पादन लड़खड़ा गया है। वही ब ताप विद्युत गृह की 13वीं इकाई पहले से ही बंद चल रही है। बंद इकाई को चालू करने को लेकर बिजली प्रवंधन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 10वीं इकाई से लगभग 116 मेगावाट तथा 11वीं इकाई से लगभग 80 मेगावाट एवं 12वीं इकाई से लगभग 145 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से लगभग 382 मेगावाट तथा दूसरी इकाई से लगभग 542 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.