सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई शनिवार को तकनीकी कारणों से बंद हो गई। इकाई के बंद होने से परियोजना के कुल बिजली उत्पादन में कमी दर्ज की गई है। बंद इकाई को दोबारा चालू करने के लिए परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 9वीं इकाई से लगभग 102 मेगावाट, 10वीं इकाई से 105 मेगावाट, 11वीं इकाई से 82 मेगावाट और 12वीं इकाई से 144 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा-सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई से लगभग 385 मेगावाट और दूसरी इकाई से 612 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। 13वीं इकाई में आई तकनीकी खराबी के कारणों का विस्तृत विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है। परिय...