सोनभद्र, नवम्बर 21 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई शुक्रवार देर शाम ओवरहॉलिंग के लिए एक माह के लिए बंद कर दी गई। वहीं, ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण नौवीं इकाई बुधवार से पहले ही बंद चल रही है। दो इकाइयों के बंद होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो गया है। बंद इकाइयों को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 11वीं इकाई से करीब 82 मेगावाट, 12वीं इकाई से 143 मेगावाट और 13वीं इकाई से 106 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अनपरा की तीसरी इकाई 04 दिन को बंद वहीं, ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई से लगभग 375 मेगावाट और दूसरी इकाई से 622 मेगावाट बिजली उत्पादन ...