Sonbhadra News: ऑपरेशन कन्विक्शन समेत न्यायालयी मामलों की समीक्षा
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। लंबित और न्यायालय में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने रविवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंसिंग हॉल में ऑपरेशन कन्विक्शन समेत विभिन्न न्यायालयी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के विवरण बैठक में जिले के सभी थानों पर तैनात न्यायालय पैरोकारों के साथ शाखा प्रभारियों, मॉनिटरिंग सेल, जमानत सत्यापन सेल और रिट सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन कन्विक्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.