Sonbhadra News: एसडीएम ने संभाला कामकाज, कावड़ यात्रा की ली जानकारी
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को नवागत उप जिलाधिकारी विशाल कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा आम नागरिकों के लिए सुलभ रहने की बात कही। कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात उप जिलाधिकारी ने शिवद्वार में जाकर दर्शन और पूजन किया। साथ ही कावड़ यात्रा की तैयारी के संबंध में वहां के नागरिकों और पुजारी से फीडबैक लिया । इसके साथ एसडीएम ने लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ व कॉवरियों के दर्शन पूजन के साथ कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर नायब तहसीलदार विदित कुमार तिवारी, प्रधान पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.