सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर और पुरानी ओपीडी का जायजा लिया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिया। निरीक्षण में एसडीएम ने दवा वितरण काउंटर पर पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और पूछा कि कहीं उन्हें बाहर की दवाएं तो नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए बने एसएनसीयू कक्ष पर ताला लगा देख इसके बंद होने का कारण पूछा। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि चिकित...