सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील को मिर्जापुर जनपद से जोड़ने वाले घोरावल- मिर्जापुर मार्ग पर स्थित बकहर पुल का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।उप जिलाधिकारी विशाल कुमार ने बताया की मीडिया द्वारा गुरुवार को बकहर नदी पर बने पुल पर पानी बहने के कारण आवागमन बंद होने का समाचार चलाया गया था। इसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कर आख्या मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच किया गया तथा आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली गई, जिसमें मंगलवार की सुबह पुल पर 2 फीट से अधिक पानी बढ़ने तथा 5 घंटे आवागमन बंद होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद से नदी का जलस्तर घटने पर आवागमन चालू हो गया है। उन...