Sonbhadra News: एसडीएम के खिलाफ लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सदर तहसील राबर्ट्सगंज में उपजिलाधिकारी के खिलाफ लेखपालों का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बुधवार को भी लेखपालों ने कलमबंद कर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया और एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारे लगाए। लेखपालों ने उपजिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
लेखपालों के आरोप लेखपालों का आरोप है कि धारा 24 के तहत पैमाइश के मामले में लेखपाल की कोई विधिक भूमिका नहीं होने के बावजूद पत्थरगढ़ी और फील्डबुक जमा नहीं करने के आरोप में लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। संघ के अनुसार रामचंद्र की डीपीसी की प्रक्रिया चल रही है और जांच अधिकारी अपनी आख्या भी दे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.