सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने की योजना के संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करने, लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल एवं प्रतिपूर्ति धनराशि प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान तथा योजना की नियमित मॉनिटरिंग पर चर्चा हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत समस्त लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग तथा ई-केवाईसी की स्थिति अद्यतन कराई जाए, ज...