सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोनभद्र जिले में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 21 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर संबंधित वर्ग के पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा आयुक्त वाराणसी मंडल एवं रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों का निर्धारण किया गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, चुर्क, चतरा, नगवां, चोपन, कोन, ओबरा, दुद्धी, बीजपुर, बभनी, रेणुकूट, पिपरी, अन...