Sonbhadra News: एनसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। एनसीएल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड चिल्काडांड निवासी रोशन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अंबेडकर नगर निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र सुशील कुमार मिश्रा और निमियाडांड बस्ती निवासी मनमोहन निगम पुत्र जवाहर प्रसाद ने एनसीएल में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। उनके झांसे में आकर उसने दोनों को किश्तों में खाते के माध्यम से और नकद कुल पांच लाख रुपये दिए। रोशन का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.