सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनसीएल ककरी कालोनी गेट के सामने किये जा रहे अवैध निर्माण का ध्वस्त करा दिया। एनसीएल-राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनसीएल व राजस्व विभाग जब चाहते है अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते है और जहां नही चाहते वहां धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे है। इस पर उच्चाधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...