सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। तकनीकी कारणों से बिजली इकाइयों के बंद होने से यूपी पावर कारपोरेशन की मुश्किलें बढ़ गयी है। गुरुवार 16 जुलाई को एनटीपीसी सिंगरौली की 200 मेगावाट की तीसरी इकाई को 00:06 बजे बंद करना पड़ा। फ्लू गैस गेट जाम होने व अन्य अनुरक्षण कार्य करने को इकाई बंद करने की वजह बतायी गयी। इसके तुरंत बाद निजी क्षेत्र की रोजा बिजलीघर की 300 मेगावाट की चौथी इकाई भी तड़के 04:31 पर ब्वायलर ट्यूब लिकेज से बंद हो गयी जिसके तीन दिन बाद शुरू हो पाने की उम्मीद है। इससे पूर्व अनपरा सी की 600 मेगावाट की दूसरी ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली,घाटमपुर की 1320 मेगावाट की पहली व दूसरी तथा हरदुआगंज की 250 मेगावाट की नौंवी इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने का असर प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ा है। लगभग 656 मियू बिजली क...