सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीसीओ सदर निर्मल कुमार मौर्य ने बी-पैक्स सजौर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कैशबुक व सप्लीमेंट्री बुक अद्यतन नहीं पाई गई। एडीसीओ ने सचिव कमलेश शर्मा को निर्देशित किया कि अभिलेख प्रतिदिन लिखे व अद्यतन रखना सुनिश्चित करें। एडीसीओ ने उर्वरक स्टाक, पीओएस मशीन तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सचिव को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और नियमबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसीओ सदर ने कहा कि बगैर फार्मर रजिस्ट्री के किसी को भी उर्वरक न दी जाए। किसी को अनुमन्य मात्रा से अधिक उर्वरक न दी जाए। एडीसीओ ने कहा कि उर्वरक वितरण में कहीं भी अनियमितता की शिकायत पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिं...