सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में गुरुवार को क्षेत्र के हजारों किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने हाथों से किसानों को पौधे वितरित किए। पौधे पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने किसानों से पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील की। क्षेत्रीय जनजाति संपर्क प्रमुख हरीश ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के बीच एक लाख फलदार पौधे वितरित किए गए हैं। इनमें आम, अमरूद, महुआ, नींबू, जामुन, बेल, सहजन और आंवला के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम में मनीराम पाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, पूर्व सांसद रामसकल, क्षेत्र प्रचारक अनिल, विभाग प्रचारक उपेंद्र, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, श्रवण कु...