Sonbhadra News: एक अगस्त से लागू होगी सर्किल रूट सूची, मांगा सुझाव
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद में प्रस्तावित नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के संबंध में उपजिलाधिकारियों एवं उपनिबंधकों की तरफ से संशोधन, परिवर्तन एवं विलोपन संबंधी प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची खसरा संख्या आधारित अद्यतन आंकड़ों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता तथा प्रचलित बाजार परिस्थितियों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक यथार्थ एवं पारदर्शी बनाया जा सके। डीएम चर्चित गौड़ ने प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से एक सप्ताह के भीतर सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, जिसके उपरांत अंतिम मूल्यांकन सूची एक अगस्त से प्रभावी कर दी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.