Sonbhadra News: एएसपी ने ओबरा और चोपन थाने का किया निरीक्षण
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक ने शुक्रवार को ओबरा और चोपन थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनने और पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.