सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- पांचवें दिन के मुकाबलों का विवरण Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा ऑपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में चल रही अनपरा प्रीमियर लीग सीजन-5 दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन के पहले मैच में उर्जान्चल टाइगर्स ने 8 ओवरों में 5 विकेट पर 67 रन बनाये। जवाब में अनपरा रॉयल्स की टीम 8 ओवरों 7 विकेट पर 32 रन बना पाई दिलीप सिंह को 46 रन व 4 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया । दूसरे मैच मे ककरी महाराजा 8 ओवरों में 2 विकेट पर 58 रन बनाए सचिन ने 42 रनों की पारी खेली जवाब में रेनुसागर हिंदुस्तानी ने 7.1 ओवरों 5 विकेट पर लक्ष्य पा लिया रवि ने 21 रन बनाए, सतेंद्र ने 2 विकेट लिए, ककरी के सचिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया । तीसरे मैच में औड़ीमोड़ इंडियंस ने 8 ओवरों में 3 विकेट पर 72 रन बना पाई जिसमे विजय ने 42 रन बनाए।अनपर...