सोनभद्र, जुलाई 2 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा में मानसून की पहली बारिश ही मां और उसकी आठ माह की अबोध बच्ची के लिए जानलेवा बन गयी। बुधवार रात लगभग नौ बजे मूसलाधार बारिश के बाद अनपरा नगर पंचायत की अटलनगर निवासी 27 वर्षीय सविता पत्नी राकेश अपनी आठ माह की अबोध बच्ची संग निकटवर्ती बरसाती नाले पर शौच को गयी। माना जा रहा है कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बच्ची संग नाले के तेज बहाव में बह गयी। औड़ी सब्जी लेने गया उसका पति राकेश बारिश बंद होने पर जब घर लौटा तो मां-बेटी नही मिली तो जाकर नाले के निकट खोजबीन की लेकिन पता नही चला। इसके बाद परिजनो-व पड़ोसियों संग चारों ओर खोजबीन की तो थोड़ी दूर पर सविता की साड़ी नाले की झाड़ियों में अटकी दिखी। इसके बाद रात भर तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नही चल सका तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस संग परि...