सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन से मार्च 2023 में बिजली कर्मचारियों के सांकेतिक आंदोलन के फलस्वरूप कर्मचारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध की गई उत्पीड़नात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाहियों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कहा है कि 19 मार्च 2023 को ऊर्जा मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस ली जाएं लेकिन इसके बावजूद इन कार्यवाहियों को अभी तक वापस नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ है। नवागत चेयरमैन द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान बिजली निगमों से हटाए गए 25 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पुन...