सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई-एक्सिम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस असेसमेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ मैत्री सभागार में हुआ। किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) की अगुवाई में शुरू कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधन से एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), देबब्रतत्रिपाठी, महाप्रबंधक (टीएस एवं प्रोजेक्ट), निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) सहित एसएमसी सदस्य,विभागाध्यक्ष, शैडो ऑफिसर्स शामिल हुए। असेसमेंट टीम का नेतृत्व डॉ. कल्याण कृष्णमूर्ति ने किया। असेसर्स के रूप में डॉ. कामाक्षी रमन, मनाश बनर्जी, मोहम्मद नवशाथ अली, डॉ. अंजनाभ भट्टाचार्य एवं वेणुगोपाल एस. शामिल रहे। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक ने कहा कि उत्कृष्टता एक यात्रा है, मंजिल नहीं। कार्यक्र...