सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी में संचालित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं का नामांकन होने के बावजूद करीब पांच माह से शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी चिंता है। विद्यालय में कक्षा 9 में 45 तथा कक्षा 11 में 10 छात्राओं का नामांकन हुआ है। अप्रैल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई हैं। विद्यालय में नए भवन व कक्षों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के साथ ही माध्यमिक स्तर के लिए विषयवार शिक्षकों की कमी भी प्रमुख समस्या बनी हुई है। शिक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया लंबित होने के कारण शिक्षण व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। अपना दल के विधा...