Sonbhadra News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: विंढमगंज। स्थानीय बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। विण्ढमगंज बाजार में आर रवि जायसवाल की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। वे इस समय बोलबम यात्रा पर गए हुए हैं। बताया गया कि रोज की तरह दुकान बंद कर स्टाफ रात में अपने घर चला गया था। सुबह धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। नुकसान का वास्तविक आंकलन उनके लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मौके पर दुकान में एसी, कलर टीवी, एलसीडी, फ्रिज सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.