सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कालोनी में अवैध कब्जो को लेकर परियोजना प्रशासन सख्त हो गया है। महा प्रबन्धक जानपद निशीथ शर्मा ने अवैध कब्जों की जांच के लिए सात सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है जिसकी अध्यक्षता महेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता को दी गयी है। कमेटी को 15 कार्य दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट सुपुर्द करने को कहा गया है। शीर्ष प्रबन्धन के इस आदेश से आवासों पर अवैध कब्जा कर रह रहे कब्जाधारकों में हड़कम्प मच गया है। महाप्रबन्धक इं निशीथ शर्मा ने बताया कि कालोनी परिसर में अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण अनपरा परियोजना की स्थायी कालोनी में जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है जिसकी अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी करेंगे। इसमें दो अधिशासी अभिय...