सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामपानी में बुधवार को पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं की नियमित देखभाल, संतुलित पोषण और समय से उपचार कराकर पशुपालक अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। मेले में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, उपचार, पोषण तथा पशुपालन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सकों ने पशुओं को समय-समय पर टीका लगवाने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिविर में पशुओं की हुई स्वास्थ्य की...