सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर मिला कर कुल 80 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। सीएम जन आरोग्य मेले में मौसमी बुखार, उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम से संबंधित मरीजों की भरमार देखने को मिली।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.जेपी सिंह ने कुल 38 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया। सीएम जन आरोग्य मेले में चरनजीत सिंह, कृपाशंकर चौबे, मनोज,चंद्रकला, वर्तिका पांडेय ने मरीजों की जांच व दवा वितरण में सहयोग किया। वहीं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 42 मरीजों को दवा वितरण किया गया। ...