सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, आवास, पेंशन, सफाई और पेयजल से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने दिया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम चौपाल की अध्यक्...