Sonbhadra News: आपदा विभाग ने वज्रपात अलर्ट सिस्टम की परखी हकीकत
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के वज्रपात प्रभावित 31 गांवों में लगाए गए अलर्ट सिस्टम की वास्तविक स्थिति परखी। टीम ने आधा दर्जन गांव में जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सिस्टम की कार्यप्रणाली पर फीडबैक लिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के इंजीनियर भी मौजूद रहे। क्षेत्र के बीड़र, मझौली, दुम्हान, बघाड़ू, महुली सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने अलर्ट सिस्टम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अलार्म समय पर बजता है, लेकिन कई अवसरों पर यह सक्रिय नहीं होता। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश मामलों में अलार्म आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुनाई देता है, जबकि इसे संभावित वज्रपात से पहले चेतावनी देनी चाहिए, ताकि लोग समय रहते सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.