सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की कुण्डाडीह ग्राम पंचायत में संयुक्त आदिवासी महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय करमडार पूजा एवं आदिवासी प्रकृति, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा कार्यक्रम रविवार की शाम संपन्न हुआ। जय सेवा, जय जोहार, जय बड़ा देव के उद्घोष के बीच आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति के साथ जुड़कर अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं को सहेजता आया है। इस सांस्कृतिक विरासत ...