सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद सोनभद्र की मासिक बैठक गुरुवार को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री ने जनपदीय प्रतिनिधिमंडल के कोन एवं घोरावल ब्लॉक भ्रमण और वहां प्राप्त उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव पाण्डेय ने आठवें वेतनमान की मांग को लेकर प्रदेशीय संगठन की संघर्ष रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पेंशन कम्यूटेशन की अवधि कम करने और ग्रेच्युटी भुगतान सहित शिक्षकों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर प्रदेशीय संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने सभी पेंशनर शिक्षकों से संगठन की सदस्यता शीघ्र ग्रहण करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Vikasnaga...