Sonbhadra News: आक्रोशित मजदूरों ने घंटों काटा बवाल
सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: ओबरा। ओबरा सी प्लांट की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध मजदूरों ने शुक्रवार की शाम को जमकर घंटों बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जाता है कि ओबरा सी परियोजना के साईलो के पास सीआईएसएफ व मजदूरों में किसी बात को लेकर नोकझोक हो गयी। इस बात की जानकारी मिलते ही मजदूरों ने मौके पर पहुंच जमकर बवाल काटने लगे और सीआईएसएफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने लगे। मजदूरों का कहना था कि सीआईएसएफ के एक जवान ने मजदूर के पैर में लाठी मार दिया है। जिससे मजदूर आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचे आलाअधिकारियों ने मजदूरों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि घटना की सूचना ओबरा पुलिस को नहीं दी गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.