सोनभद्र, अगस्त 23 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में शनिवार की रात तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान का बारजा टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया। वहीं घर में लगे फ्रिज, कूलर, टीवी और पंखे समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। बिसरेखी गांव निवासी मुख्तार अहमद के मकान पर शनिवार रात आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली के तेज झटके से मकान के बारजे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से मुख्तार अहमद का पुत्र 12 वर्षीय आशीफ घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घर में लगे पंखा, फ्रिज, कूलर और टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण भी जलकर खराब हो गए। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल ...