Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से पिता की मौत, पुत्री झुलसी
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के संचीराडाड़ टोले में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता की मौत हो गई तथा पुत्री झुलस गई। दोनों घर के बाहर बैठे थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गए।बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के टोला सचीराडाड़ निवासी 34 वर्षीय छोटेलाल भारती पुत्र जागीरती और उनकी 12 वर्षीय पुत्री रिया मंगलवार की शाम घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान चमक गरज के साथ बारिश शुरु हो गई। कुछ ही देर बाद तेज चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों उसकी चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दोनों को तत्काल धनवंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंदनगर में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान पिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.