Sonbhadra News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में बुधवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर नहा रहा था, इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गया।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु मौर्य पुत्र रामचंद्र बुधवार देर शाम अपने घर की छत पर नहा रहा था। इसी दौरान तेज चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल में भर्ती कराया। घोरावल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.