सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: आउटसोर्सिंग कंपनियों में मिले रोजगार शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवादएनसीएल खदानों में स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार दिलाने की मांग खड़िया प्रधान विजय कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू गुप्ता ने की है। खड़िया परियोजना खदान विस्तारीकरण को लेकर जनसुनवाई में कहा कि स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग कंपनीयों में प्राथमिकता देकर 70 प्रतिशत नौकरी दी जाए जिससे युवाओं को लाभ मिल सके। अंत्योदय लाल कार्ड परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, गांव में खेलकूद मैदान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य, अधिग्रहित भूमि पर स्थित मकान के बदले मुआवजा के साथ खड़िया कोल यार्ड से ग्राम पंचायत परसवार राजा लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क के किनारे खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग प्रधान ने जनसुनवाई में की है।

हिं...