सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड चार रौप सहिजन खुर्द मोहाल स्थित चंद्रिका माता मंदिर एवं परिसर के नवनिर्माण कार्य को लेकर माता की प्रतिमा को अस्थायी रूप से नए स्थान पर स्थापित किया गया। शुक्रवार को सावन नवमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और नवदुर्गा पाठ के बाद माता की प्रतिमा को मंदिर परिसर के समीप बनाए गए अस्थायी स्थान पर ले जाकर स्थापित किया गया। स्थानीय लोगों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक छोटी और छायादार कुटिया का निर्माण कराया गया है। इसी कुटिया में पूजा-अर्चना के लिए चंद्रिका माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया। मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के पूरा होने तक श्रद्धालु इसी अस्थायी स्थान पर माता की पूजा व आराधना करेंगे। सभासद राकेश भारती ने बताया कि मंद...