सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अशोक कुमार पाण्डेय महासचिव कोयला श्रमिक सभा कोयला खदान भविष्य निधि संगठन सीएमपीएफ के न्यास बोर्ड में हिंद मजदूर सभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएमपीएफ ऩ्यास बोर्ड के रीजनल कमिश्नर-1 को इस आशय का पत्र हिन्द मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने भेजा है। इस मनोनयन से एनसीएल सिंगरौली के कोयला श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है। उन्होने इस कदम को संगठन हित में बताते हुए अशोक कुमार पाण्डेय को इस मनोनयन पर बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...