सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव के पास वन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मौके से करीब एक घन मीटर बालू भी बरामद हुई है। विभाग ने एक नामजद समेत एक-दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।विभागीय अभिलेख के अनुसार गुरुवार की रात करीब 1:15 बजे बैरखड़ बीट के अंतर्गत हरपुरा गांव के समीप बालू के कथित अवैध परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस मामले में हरपुरा निवासी राजेंद्र गुप्ता और एक-दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 एवं 69 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब एक घन मीटर बालू बरामद की गई। विभागीय विवरण के मुताबिक, ट...